लाइफ स्टाइल।
अगर आप कम समय और कम खर्च में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आगरा आपके लिए बेस्ट जगह होगी। यहां पर आप कई मशहूर पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। वहीं आगरा घूमने के दौरान आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।अधिकतर लोगों को देश-दुनिया घूमने का काफी शौक होता है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती है।
ऐसे में यदि आप भी कम समय और कम खर्च में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।आज हम आपको शनिवार या रविवार की छुट्टी में वीकेंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने बिजी शेड्यूल से एक या दो दिन का समय निकालकर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप देश के सबसे मशहूर पर्यटक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। बता दें कि बेहद कम बजट में आप एक दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली से आगरा जा सकते हैं।
दिल्ली से आगरा
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहीं से आगरा के लिए सफर शुरू कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किमी है, जो आप 3-4 घंटे में तय कर सकते हैं। आप कार या फिर ट्रेन से सफर कर आगरा पहुंच सकते हैं।
