सद्भावना आवाज़
लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित आवास पर नवनिर्वाचित 6 मेयर से मुलाकात की। उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। वहीं अपने शहर को साफ सुथरा रखने का भी मंत्र दिया। शहरों से अवैध पार्किंग स्टैंड हटाने को कहा। मिलने वाले मेयर में बरेली से उमेश गौतम, सहारनपुर से डॉ अजय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, कानपुर से प्रमिला पांडेय, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर और वाराणसी से अशोक तिवारी रहे।सीएम ने सफाई को लेकर कूड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। साथ ही शहर में कूड़ा निस्तारण को लेकर भी नए तरीके से प्रबंध जाने का आश्वासन भी दिया। सीएम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जिले में काम करने के निर्देश दिए, जिससे कि जगह जगह पर डंपिंग यार्ड न बने।बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, फिरोजाबाद और वाराणसी में पार्किंग बेहतर बनाने पर सीएम ने जोर दिया।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प


