गोंडा।
गोंडा में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सुभासपा सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़कर पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें। हर गांव और हर गली में संगठन से लोगों को जोड़ना लक्ष्य है।
नवाबगंज में पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा अनिल कुमार चौहान और सुनील पान्डेय ने संयुक्त रूप से महादेवा गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 70 नए लोगों को संगठन में जोड़ा गया। उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने आसपास रह रहे लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सुभासपा के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डा तुलसी राम राजभर और नरसिंह राजभर ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राधेश्याम पप्पू राजभर ने किया। कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला कमान्डर जोखन राजभ, मनकापूर विधान सभा अध्यक्ष रामफूल राजभर और रामफेर राजभर आदि मौजूद रहे।