सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ सार्वजनिक स्थान का कायाकल्प शुरू कर दिया गया। इसी के तहत नगर बलरामपुर के पुरैनिया तालाब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क का नवीनीकरण का कार्य भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वीकृत हुआ था।वर्तमान में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।इसके तहत 15 अगस्त को पार्क में औषधीये पौधे व रंंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। पार्क में शहीदों के नाम पर पत्थर लगाए जाने के साथ ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाए जाएगा। पार्क के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जाएगा।नगर में बच्चों के खेलने व शाम को समय बिताने के लिए कोई अच्छा पार्क नहीं है।
पार्क में सेल्फी प्वाइंट


