अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पाण्डेय ने आज प्रदेश कार्यालय कुर्सी रोड लखनऊ पर चुनावी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अंतिम चरण के चुनाव में हिंदू महासभा प्रत्याशियों को जीतने की मतदाताओं से अपील की।
अंतिम चरण के चुनाव में हिंदू महासभा के प्रत्याशी गोरखपुर सुधांशु कुमार श्रीवास्तव, देवरिया सलेमपुर से नारायण मिश्रा, और कुशीनगर से अमिय उपाध्याय मैदान में हैं। इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर दर्द किया जा रहा है, ताकि हिंदू महासभा के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोका जा सके। श्री पाण्डेय ने बताया कि 4 जून के बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें नई रणनीति के तहत पार्टी को सशक्त किया जाएगा। हिंदू महासभा का आंतरिक कलह जल्द ही उबर कर सशक्त होगा, यह विश्वास दिलाया गया।

