सद्भावना आवाज़
गोरखपुर
भारत का सबसे बड़ा अध्यात्मिक पुस्तकालय बनने जा रहा है। इस पुस्तकालय में पुस्तक और डिजिटल दोनों में तरह से किताबें मौजूद होगी। इस पुस्तकालय को चंपा देवी पार्क में 25 एकड़ में बनाया जाएगा। इसको बनाने में पूरी लागत 500 करोड़ की लगेगी। सीएम योगी ने भी इसे अप्रुव कर दिया है।
अध्यात्मिक पुस्तकालय
गोरखपुर में इतिहास और सभ्यता संस्कृति की कई महत्वपूर्ण जगह मौजूद है, जिसे देखने आज भी लोग आते हैं। चाहे गांधी आश्रम की बात करें या चोरीचोरा कांड की, लेकिन अब गोरखपुर की पहचान अध्यात्मिक पुस्तकालय से भी की जाएगी। भारत का सबसे बड़ा अध्यात्मिक पुस्तकालय को बनाने की तैयारी गोरखपुर में की जा रही है। इसे चंपा देवी पार्क में 25 एकड़ के एरिया में बनाया जाएगा। इस पुस्तकालय के अंदर भारतीय सभ्यता संस्कृति की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध रहेगी।गोरखपुर में भारत का सबसे बड़े अध्यात्मिक पुस्तकालय बनाने की तैयारी को लेकर जीडीए सभी तैयारियां पूरी करने में जुट गया है।
500 करोड़ रुपयों की लागत