सद्भावना आवाज़
लखनऊ।
अयोध्या धाम इस साल दीपावली के अवसर पर 28 से 31 अक्टूबर के बीच चार दिनों तक चलने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अलौकिक आभा से दमक उठेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार, इस दीपोत्सव को अद्वितीय बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलला के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा, जो इसे और भी खास बना देगा।दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को इंटेलिजेंट डाइनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी डेकोरेटिव पैनल्स और मल्टी मीडिया प्रोजेक्शंस जैसी आधुनिक लाइटिंग से सजाया जाएगा। राम की पैड़ी, नया घाट सहित अयोध्या के प्रमुख स्थलों को 25 लाख से अधिक दीयों से सजाया जाएगा। इसके अलावा, लेजर शो, आर्टिस्टिकली कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अयोध्या की रौनक को चार चांद लगाए जाएंगे।
मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू होंगे दीपोत्सव का आकर्षण
मुख्य कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक कलाकार राम की पैड़ी और अन्य स्थलों पर प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगे। लेजर शो और मल्टी मीडिया प्रोजेक्शंस के साथ-साथ कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल फायरक्रैकर शो भी आयोजित किया जाएगा, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना अयोध्या के आकाश को रोशनी से सराबोर कर देगा।दीपोत्सव के दौरान राम रथ समेत 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू भी शोकेस किए जाएंगे, जो प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों से संबंधित होंगे।
भक्तों को एक मिलेगा अनूठा अनुभव
इन टैब्ल्यू के निर्माण में विभिन्न देशों से प्रेरणा ली गई है। इस दौरान, अयोध्या के प्रमुख तीर्थस्थलों के वर्चुअल रिएलिटी दर्शन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे भक्तों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत, इस बार का दीपोत्सव अयोध्या धाम को त्रेतायुगीन वैभव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।