अम्बेडकर नगर।
भवन के निर्माण के लिए शासन से 6 करोड़ 48 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। 54 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में 12 लाख रुपया खर्च होगाऐसे में निर्माण के बाद उधार के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन मिल जाएगा।
महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ
वहीं, इन केंद्र के निर्माण से यहां पंजीकृत लगभग 6 हजार गर्भवती व धात्री महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ देने में सुविधा होगी।गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही छह वर्ष तक के बच्चों को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का लाभ सुचारु ढंग से मिले। इसके लिये जिले में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 421 अपने भवन में चल रहे हैं। जबकि 2130 पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय या फिर किराए के भवन में संचालित हैं। इससे योजनाओं के बेहतर संचालन में बाधा उत्पन्न होती रहती है। आंगनबाड़ी केंद्रों से न सिर्फ पुष्टाहार योजना का संचालन होता है।
54 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
बल्कि 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा के साथ योजनाओं का लाभ मिलता है।जिले में बनने वाले 54 आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 6.48 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। प्रत्येक केंद्र की लागत 12 लाख रुपये होगी। इसमें से दो लाख रुपये बाल विभाग कार्यालय देगा। जबकि शेष राशि मनरेगा व पंचायतीराज विभाग को अदा करना होगा।निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आरईएस को सौंपी गई है। शासन से राशि को मंजूरी भी मिल गई है। ऐसे में निकाय चुनाव के बाद इनका निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपी मिश्रा ने बताया कि 54 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है। आचार संहिता लागू होने से निर्माण नहीं शुरू किया जा सका है। निकाय चुनाव समाप्त होते ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।