सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिन शुक्रवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया।इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के द्वारा स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।जिले में ब्लडमैन के नाम से विख्यात आलोक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक की भूमिका का निर्वहन किया।


