सद्भावना आवाज़
विनोद तिवारी
अयोध्या।
आजाद भारत में पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 और 21 फरवरी 1952 के बीच हुए। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 26 मार्च 1952 को आयोजित किए गए थे।
जानिए छह बार के हुए विधानसभा चुनाव का विश्लेषण
वर्ष 1996 से 2022 तक हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर में भाजपा केवल एक बार अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। 1996 से 2022 तक छह बार विधानसभा चुनाव हो चुका हैं जिसमें सपा का चार बार कब्जा रहा इसी बीच बसपा और भाजपा ने भी अपना खाता खोला हैं। छह बार के हुए विधानसभा चुनाव में दो बार उपचुनाव हुआ है जिसमें छह बार सपा पार्टी का ही कब्जा रहा। 1998 में हुए पहले उप विधानसभा चुनाव में रामचंद्र यादव ने जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने फिर 2004 में मिल्कीपुर का उप चुनाव हुआ तो पुनः सपा प्रत्याशी रहें रामचंद्र यादव विधायक बने। वर्ष 2007 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भी सपा पार्टी ही से चुनाव लड़ा लेकिन बसपा से चुनाव मैदान में उतरे आनंद सेन यादव ने सपा प्रत्याशी रहें रामचंद्र यादव को पराजित कर विधायक बन गए। बसपा की सरकार प्रदेश में बनी मुख्यमंत्री मायावती ने आनन्द सेन यादव को खाद्य एवं रसद विभाग का मंत्री बनाया था। तत्कालीन बसपा सरकार ने वर्ष 2012 में होने वाले यूपी विधान सभा चुनाव से पहले मिल्कीपुर विधानसभा सीट को सुरक्षित घोषित कर दिया। रामचंद्र यादव मिल्कीपुर विधानसभा और सपा पार्टी छोड़ कर रुदौली विधानसभा से भाजपा का झंडा थाम कर चुनाव मैदान में उतरे और चुनाव जीत गए। वर्ष 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में रुदौली विधान सभा से लगातार तीनों बार रामचंद्र यादव चुनाव जीत कर विधायक बने। 6 बार के हुए विधानसभा चुनाव में दो बार उप चुनाव हुआ जिसमें छह बार समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा। वर्ष 2007 में बसपा से आनंद सेन यादव और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गोरखनाथ बाबा ने पहली बार जीत दर्ज की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सुरक्षित विधान सभा सीट घोषित थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बागडोर संभाली। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर और हिंदुत्व का मुद्दा भाजपा ने जोर शोर से उठाया और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की पांचो विधानसभा सीट अयोध्या, गोसाईगंज, बीकापुर, रुदौली और मिल्कीपुर पर भाजपा ने जीत दर्ज की। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोसाईगंज और मिल्कीपुर विधानसभा सीट बीजेपी हार गई दोनों सीट पर सपा ने पुनः अपना कब्जा जमाया।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/bjp-membership-campaign-2024-launched-appeal-to-workers-to-become-ordinary-and-active-members/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/grape-cultivation-in-uttar-pradesh-flame-seedless-and-pusa-navrang-varieties-new-opportunities-for-farmers/
1996 से 2022 के विधान सभा चुनाव का जानें वोट प्रतिशत
1996 और 2002 में सपा को 40% वोट मिला।
2007 में बसपा जीती तो उसे 41% वोट मिला
2012 में सुरक्षित सीट घोषित हुई सपा को 42% वोट मिला
2017 में भाजपा जीती 43.51% वोट मिला
2022 में सपा जीती 47.99%वोट मिला
1996 से 2022 तक के विधान सभा चुनाव में सपा का करीब 8%वोट बढ़ा।
स्वर्गीय मित्रसेन यादव और उनके दूसरे नम्बर के पुत्र आनन्द सेन यादव इसी विधानसभा से कई बार विधायक रहे, सेन परिवार से विधान क्षेत्र के निवासी होने की वजह से लोगों से गहरा नाता और लगाव रहा।
2022 के विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को 103905, भाजपा को 90567 और बसपा प्रत्याशी को 14427 वोट मिला था। सपा प्रत्याशी ने 13 हजार से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था।
अभी हाल में हुए 2024 के सामान्य लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद सपा पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित हुए और भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को करीब 55 हजार मतों से पराजित कर सांसद बन गए हैं।
वर्तमान में मिल्कीपुर तहसील से मिले आंकड़ों के अनुसार विधान सभा क्षेत्र में कुल तीन लाख सड़सठ हजार तीन सौ अडतालीस (367348) मतदाता हैं जिसमे पुरुष 190955 और महिला 176387 मतदाता सूची में दर्ज हैं। 80प्लस के करीब छह हजार से अधिक मतदाता हैं।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/bjp-membership-campaign-2024-launched-appeal-to-workers-to-become-ordinary-and-active-members/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/grape-cultivation-in-uttar-pradesh-flame-seedless-and-pusa-navrang-varieties-new-opportunities-for-farmers/
वर्तमान में अनुमानित जातीय समीकरण
ब्राह्मण- 105000
पासी- 60 हजार
यादव- 60 हजार
कोरी- 35
चमार- 15 हजार
मुस्लिम- 35 हजार
वैश्य-10 हजार
क्षत्रिय- 17 हजार
चौरसिया- 8 हजार
निषाद- 7 हजार
अन्य पिछड़ा- 15 हजार से अधिक
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/bjp-membership-campaign-2024-launched-appeal-to-workers-to-become-ordinary-and-active-members/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/grape-cultivation-in-uttar-pradesh-flame-seedless-and-pusa-navrang-varieties-new-opportunities-for-farmers/