गोंडा । जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के पैड़ीबरा स्थित सम्मय माता मंदिर में 9 दिवसीय श्रीराम कथा की सभी तैयारियां पूरी कर की जा रही हैं। श्रीराम कथा आयोजन समिति ने शुक्रवार को आज जिले के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर कथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।समिति के अनुसार, गोंडा और अयोध्या सहित चार मंडलों से लगभग 2 लाख से अधिक भक्त पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में शामिल होंगे। यह कथा वर्ष 2022 में भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भी शुक्ल द्वारा बुक कराई गई थी।चार साल के इंतजार के बाद, यह श्रीराम कथा 3 मई से 11 मई तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

3 से 11 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली है।श्रीराम कथा आयोजन समिति ने पूरे योगी मंत्रिमंडल, उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों, कई डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रण पत्र भेजे हैं। इसके अतिरिक्त कई बड़े अभिनेता,गायक और राजनेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजन समिति के मुख्य सदस्य और भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भी शुक्ल ने बताया कि चार मंडलों में करीब 2 लाख लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। समिति ने सभी लोगों से 3 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
2 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना
गांव गांव जाकर के लोगों को कार्ड के माध्यम से इस कथा में शामिल होने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है 9 दिवसीय इस कथा के दौरान अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। श्री राम कथा महिमा से श्रीकथा की शुरुआत होगी सुंदरकांड व श्री राम राज्याभिषेक के साथ इस कथा का समापन होगा और 12 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

