सद्भावना आवाज़
अयोध्या
अयोध्या में आसमान में काले घने बादल छाने के कारण कुछ इस प्रकार दिखाई दिया राम नगरी। अयोध्या में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीते चार दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। वहीं मंगलवार सुबह से सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। प्रति घंटा 1 CM की बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत नीचे है।सम विभाग में आगामी 24 घंटों में कहीं कहीं बूंदाबांदी की आंशका जताई है। विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के लिए दो से तीन दिन लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।शहर में मंगलवार सुबह धूप निकली। इसके बाद सुबह सात बजे आसमान में काले बादल छा गए, मगर, बारिश नहीं हुई। दस बजे से बादलों के बीच से हल्की धूप निकली हुई है। पिछले चार दिनों से जिले के अच्छी बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ने लगी है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। देर रात उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।अच्छी बारिश के लिए करना होगा इंतजारआचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में पूर्वी यूपी में मानसून कमजोर है। जिसके चलते तय अनुमान से 50 प्रतिशत अभी तक कम बारिश हुई है। 20 जुलाई तक मानसून कमजोर बना रहेगा। 21 जुलाई के बाद अयोध्या समेत कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावनअयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को जलस्तर में प्रतिघंटे 1CM का इजाफा हो रहा है। सुबह दस बजे सरयू का जलस्तर 91.500 CM रिकार्ड किया गया। जो वार्निंग लेवज से 23 सेमी नीचे रहा।
केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी डॉ अमन चौधरी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। पिछले 18 घंटों में गिरिजा बैराज से भी पानी नहीं छोड़ा गया है, इससे जलस्तर में भारी इजाफा की कोई संभवना नहीं है।