सद्भावना आवाज़
गोण्डा
उत्तर प्रदेश में पार्ट-1 सरकार में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के अंतर्गत काम करते हुए पुलिस और प्रशासन को अपराध पर अंकुश लगाने का हुक्म दे दिया था। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाई गई पार्ट-2 सरकार सूबे की मजबूत कानून व्यवस्था का भी एक अहम योगदान है गोण्डा जिले के उप निरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल जिनके ऊपर आईपीसी की धारा 147,148, 149,323,504,506,452 जैसे संगीन धाराओं में न्यायालय नम्बर 10 पर विचाराधीन है।
संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
उप निरीक्षक नागेश्वरनाथ पटेल जो अक्सर अपने सुर्खियों में रहते हैं कभी ठेले वालों पर बेवजह लाठी बरसातें नज़र आते है तो कभी वर्दी का रौब दिखाते हैं। एक तरफ नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा बेहतर पुलिसिंग सेवा की बात करते हुए तमाम निरीक्षक व उप निरीक्षक के तबादले भी इधर से उधर किए गए हैं लेकिन उप निरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल जिनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी चौकी कैसे मिल जाती है यह बड़ा सवाल है। जो खुद दागी है वह जनता की सेवा कैसे कर पाएगा यह भी बड़ा सवाल है।