सद्भावना आवाज़
जीवन मंत्र
वर्तमान समय में व्यापार को बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर आप भी व्यापार करते हैं, तो बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उचूक उपाय बताया गया है। जिसको पूरी श्रद्धा से अपनाए जाने पर यह हर स्थिति में फलदायी होता है।आज के समय में पैसा हर इंसान की जरूरत बन चुका है। क्योंकि बिना धन के अर्थ प्रधान समय में कोई भी सुख संभव नहीं हैं। ऐसे में लोग पैसे कमाने के लिए तरह-तरह के जतन भी करते हैं। तो वहीं बहुत सारे लोग छोटे-मोटे व्यापार के जरिए आजीविका चला रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय में व्यापार को बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है।प्रतिस्पर्धा के कारण व्यापारियों की कमाई में कमी होती जा रहा है। बहुत मेहनत करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप भी व्यापार करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उचूक उपाय बताया गया है। जिसको अपनाने से यह हर स्थिति में फलदायी होता है।
आइए जानते हैं उपाय के बारे में
बुद्धि के साथ व्यापार का कारक
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साथ ही बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का भी कारक माना जाता है। बुधवार का दिन बुधदेव को समर्पित होता है। वहीं बुधवार को विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। इसलिए व्यापारियों को बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए।
रोजाना इस मंत्र का करें जाप
बुधवार को सुबह जल्दी स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। फिर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही श्रीगणेश जी के मंत्र ‘ऊं गं ऊं’ की एक माला रोजाना जाप करें। इस मंत्र का आप जितना अधिक जाप करेंगे, आपको उतना ही अधिक फल मिलेगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/committee-formed-for-security-of-assembly-after-delhi-parliament-incident-security-of-up-assembly-will-be-increased/
गणेशजी का यह पाठ सबसे उत्तम
बता दें कि अगर आप पर बुधदेव प्रसन्न नहीं हैं, तो आपको व्यापार में सफलता नहीं मिल सकती है। बुधदेव की कृपा होने पर आपका व्यापार दिन दूना रात चौगुना फलेगा फूलेगा। बुधदेव की कृपा पाने के लिए जातकों को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ सबसे उत्तम फलदायी माना जाता है। वहीं व्यापार को बढ़ाने व फैलाने के लिए एक सिद्ध प्रयोग है। इस उपाय को कर आप भी अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं।
इतने दिन करें पाठ
आप बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि कर गणेश जी की विधिविधान से पूजा करें। उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इस दौरान ध्यान रखें कि पूजा में तुलसी का इस्तेमाल न करें। फिर पूजा स्थल पर बैठकर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। नियमित रूप से 40 दिन तक इस पाठ का जाप करें। यदि आप पूरे श्रद्धाभाव से गणेश जी के इस अथर्वशीर्ष पाठ का जाप करते हैं, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को इस पाठ का रोजाना जाप करना चाहिए।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/committee-formed-for-security-of-assembly-after-delhi-parliament-incident-security-of-up-assembly-will-be-increased/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/committee-formed-for-security-of-assembly-after-delhi-parliament-incident-security-of-up-assembly-will-be-increased/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube