सद्भावना आवाज़
संजय पाण्डेय
(शोहरतगढ़) सिद्धार्थनगर।
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खूनवा और ककरहवा के जवानों ने अलग-अलग स्थानों से 26 बोरी प्याज, 07 बोरी धान और 08 नग साइकिल के साथ 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। जानकारी देते हुए आर.के.डोगरा, कमांडिंग अधिकारी 43वीं वाहिनी ने बताया कि हमें सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तंभ संख्या 553/2 के समीप से प्याज की तस्करी होने वाली है। कार्यवाही को अंजाम देते हुए सीमा चौकी खूनवा से सहायक उप निरीक्षक संजीब बोरो के नेतृतव में आरक्षी विभाष रजक और आरक्षी अनिल कुमार चौहान, सीमा चौकी पकड़ीहवा से सहायक उप निरीक्षक पंडित कुमार सिंह के नेतृत्व में आरक्षी लखन लाल और आरक्षी प्रेम लाल तथा पुलिस चौकी खूनवा से आरक्षी नरेश कुमार और अंगद सिंह के साथ संयुक्त नाका दल ने सीमा स्तम्भ संख्या 553/2 के समीप से 26 बोरी प्याज के और 02 साइकिल के साथ 02 व्यक्तियों को पकड़ा। जिनका नाम शिवरतन धोबी उम्र- 27 वर्ष, पुत्र- छीरी धोबी और मुकेश नटुआ, उम्र- 28 वर्ष, पुत्र- मुनीराम जो दोने ही व्यक्ति ग्राम पकरिहवा, पोस्ट- चेतरा, थाना- शोहरतगढ़, जिला- सिद्धार्थनगर के निवासी है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/shravasti-the-grand-ram-temple-is-the-result-of-500-years-of-struggle-anjali-mishra/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-information-about-schemes-given-through-vikas-bharat-sankalp-yatra/
इसी क्रम में सीमा चौकी करहवा द्वारा निरीक्षक संपत सिंह के नेतृतव में सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार और आरक्षी अवधेश कुमार के साथ गस्ती के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 543/1 के पास से 07 बोरी धान और 05 साइकिल के साथ 04 व्यक्तियों को पकड़ा जिनका नाम सुभाष यादव, उम्र- 42 वर्ष, पुत्र संतलाल यादव राहुल प्रजापति, उम्र- 21 वर्ष, पुत्र-रमा निवासी- मुनघिवा, पोस्ट- दूल्हा, पोस्ट- मोहाना, जिला- सिद्धार्थनगर घर्भारण, उम्र- 39 वर्ष, पुत्र- मोतीलाल, ग्राम- सल्हानपुर, पोस्ट- दूल्हा, पोस्ट- मोहाना, जिला- सिद्धार्थनगर और चौथे व्यक्ति का सिनाक्थ नहीं हो पाया है। सीमा चौकी खूनवा द्वारा पकडे गए 26 बोरी प्याज, 03 साइकिल और 02 व्यक्तियों को सीमा शुल्क कार्यालय खूनवा और सीमा चौकी ककरहवा के गस्ती दल द्वारा पकडे गए 07 बोरी धान 05 साइकिल और 04 व्य्कितियों सहित सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया। कमांडिंग अधिकारी श्री आर.के.डोगरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।