सद्भावना आवाज़
सादुल्लानगर/बलरामपुर।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में महँथ वीरेंद्र दास व सुमित सिंह के साथ ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। विकास खण्ड रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत तेंदुआ भानपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महँथ वीरेंदरदास ने शौचालय आवास,उज्जवला,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि के लाभार्थीयों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ
इस मौके पर सुमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है. सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है. विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है । कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल किया जाना है ।


