सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा का आयोजन बलरामपुर विधानसभा में विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है।इस यात्रा के आयोजन का एक मात्र लक्ष्य गांव गांव तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और हर नागरिक को उसका लाभ दिलाना है।बलरामपुर विधानसभा के अंर्तगत गौरा मंडल के ग्राम पंचायत लालनगर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की कही बात
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगापुर बांकी अजय सिंह पिंकू, के साथ बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता 58 लोकसभा श्रावस्ती से संभावित प्रत्याशी प्राचार्य एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर जनार्दन प्रसाद पांडेय भी सम्मिलित हुए। प्रो. जे.पी .पांडे ने अपने देश भारत व लोकसभा श्रावस्ती को संकल्प पत्र पढ़के विकसित बनाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकार की हितकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तार से समझाया तथा लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की बात भी कही गई।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-cmo-inspected-17-employees-including-8-doctors-found-absent-order-to-stop-salary/
उपस्थित रहे
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरा शिव प्रताप सिंह , मंडल अध्यक्ष गौरा युवा मोर्चा रजनीश पांडेय , मंडल महामंत्री राम कुमार ओझा , जिला महामंत्री बलरामपुर वरुण सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ,संदीप उपाध्याय ,ग्राम प्रधान लालनगर वसंत राम वर्मा , ग्राम प्रधान दुर्गापुर गौतम तिवारी,सहित सरकारी योजनाओं के लाभार्थी व ग्रामवासी सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

