Home»देश दुनिया»बलरामपुर»BALRAMPUR: गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शोभा यात्रा:फूल मालाओं से शोभा यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत
BALRAMPUR: गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शोभा यात्रा:फूल मालाओं से शोभा यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में सिख धर्म गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर के प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों ने बड़े उत्साह पूर्व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सोभा यात्रा बलरामपुर नगर के गुरुद्वारा से निकाली गई जो नगर के चौक बाजार , मेजर चौराहा , अंबेडकर तिराहा , एम पी पी इंटर कालेज , वीर विनय चौराहा होते हुए गुरुद्वारा पर जाकर खत्म हुई । शोभा यात्रा में श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह के जय के नारे लगाए ।
लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ग्रुप वीर खालसा द्वारा युद्ध कौशल शो का आयोजन किया गया । शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया । शोभा यात्रा में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल थी जो वाहे गुरु के नारे लगा रही थी ।शोभा यात्रा में पुरुष धर्म का पताका लेकर चल रहे थे जबकि उनके पीछे पीछे महिलाएं गुरु गोविंद सिंह के गीत गा रही थी ।
इस अवसर पर जगह जगह लगर का आयोजन किया गया जहां पर शरबत एवम मिष्ठान का वितरण किया गया । शोभा यात्रा में गुरुदीप सिंह , अखंडदीप सिंह ,परमजीत सिंह , सिमरन सिंह , राजेंद्र पाल सिंह , गुरुवंश सिंह , प्रतिपाल सिंह , यशपाल सिंह , समप्रति सिंह , सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।