सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बलरामपुर सदर के ग्राम पंचायत नारायणपुर मझारी तथा ग्राम पंचायत नंदनगर ठठिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।इस अवसर पर विधायक ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमलोगों को दी,तथा अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने के लिए भी कहा।

इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-cleanliness-campaign-is-being-run-in-the-city-before-the-consecration-of-lord-shri-ram/
विकसित राष्ट्र बनाने का भी संकल्प लिया
सदर विधायक ने वहां उपस्थित सभी लोगो के साथ अपने देश भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का भी संकल्प लिया।उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह ,मण्डल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ,संदीप उपाध्याय ,भाजपा नेता राम कुमार गुप्ता ,दिलीप श्रीवास्तव ,अमरेश पाण्डेय, मदन गोपाल वर्मा ,प्रधान करमहना संतोष सिंह ,पांडव पासवान ,प्रधान भुसैलवा राकेश सोनकर ,पप्पू शुक्ला ,युवा भाजपा नेता आशु मिश्रा, अनुराग पाण्डेय प्रधान नंदनगर ठठिया ग्राम पंचायत सचिव सहित सम्मानित गणमान्य जनों की एवं सम्बन्धित अधिकारियों की भी उपस्थिति रही ।


