सद्भावना आवाज़
चंद्रशेखर सोनी ,संवाददाता
अयोध्या
उच्चतम न्यायालय के निर्णय के एक घंटे के अन्दर पटना के प्रसिद्ध महावीर (हनुमान) मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने घोषणा की थी. कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में महावीर मंदिर पटना बिहार की ओर से दस करोड़ रूपये की सहयोग राशि दी जाएगी। जिस दिन राम मंदिर का खाता खुलेगा, उस दिन दो करोड जमा किए जाएंगे, और उसके बाद प्रतिवर्ष दो करोड़ की राशि दी जाएगी। भव्य नव्य रामलला जी के अपने गर्भ में विराजमान होने के पूर्व दस करोड़ रूपये की राशि जाम कर दी जाएगी।
उस घोषणा के अनुरूप 02 अप्रैल 2020 को जब राम मंदिर का बैंक खाता खुला, तब उसी दिन दो करोड़ रुपये का चेक दिया गया। फिर 2021 में दो करोड़ और 2022 में दो करोड़ रूपये के चेक जमा किए गए आज दिनांक 11 जुलाई 2023 की किश्त दो करोड़ का चेक महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को ट्रस्टी डा० अनिल मिश्रा के उपस्थिति में दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने बतलाया कि बाकी दो करोड़ की बची राशि राम मंदिर के उद्घाटन पूर्व 15 जनवरी 2024 को ट्रस्ट के खाते में जमा कर दी जाएगी।
आचार्य किशोर कुणाल ने यह भी बतलाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरन्त बाद दिनांक 1 दिसम्बर 2018 से राम रसोई का संचालन महावीर मंदिर की ओर से किया जा रहा है, जिसमें अयोध्या आने वाले भक्तों को उत्तम गुणवत्ता का सात्विक भोजन निःशुल्क कराया जाता है। उसके लिए कोई राशि या सामान न अयोध्या में और न ही पटना में लिया जाता है। आचार्य किशोर कुणाल ने बतलाया कि भगवान श्रीराम की कृपा एवं हनुमान जी के आशीर्वाद से महावीर मंदिर की आय जो वर्तमान ट्रस्ट बनने के पूर्व सालाना 11 हजार रूपये दिखाई जाती थी, वह आज प्रतिदिन दस लाख तक पहुंच गई है। कुणाल यह भी बतलाया कि भूमि पूजन समय जिस प्रकार महावीर मंदिर की ओर से सवा लाख लड्डू पूरे देश में बांटे गए थे, उसी प्रकार राम लला के मंदिर के उद्घाटन के समय उससे भी बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण होगा, क्योंकि राम भक्तों की सदियों से चली आ रही अभिलाषा को मूर्त रूप मिलने जा रहा है।