सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच के मोहल्ला नाजिरपुरा नई बस्ती में स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर चार दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया। अभी नुकसान का अनुमान नहीं लग सका है।कोतवाली देहात के मोहल्ला नाजिरपुरा के नईबस्ती में नानपारा बाईपास मार्ग पर हसीब अहमद के कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक और लोहे के सामान रखे हुए थे। सोमवार रात आठ बजे अचानक गोदाम के पीछे हिस्से में आग लग गई।आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गोदाम में मौजूद प्लास्टिक से आग ने विकराल रूप ले लिया।
डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू गया पाया
इस पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। चार दमकल वाहनों से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने की जानकारी मिलने पर अपर जिला अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया और कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी ने अग्निकांड के नुकसान का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आग कैसे लगी है इसकी जांच फायर विभाग की ओर से की जाएगी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-inspected-maharaja-suheldev-memorial-site/
पटाखे से आग लगी
गोदाम जल गया है। नुकसान कितने का हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल सका है।कोतवाली देहात के मोहल्ला नजीरपुरा नई बस्ती निवासी कबाड़ गोदाम संचालक हसीब अहमद के भाई मोनू ने बताया कि पटाखे से आग लगी है। किसी के द्वारा पटाखा छुड़ाकर पीछे छोड़ दिया गया। जिसके चलते आग लगी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-inspected-maharaja-suheldev-memorial-site/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-inspected-maharaja-suheldev-memorial-site/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube