सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सोमवार को सक्रिय सदस्यता जिला कार्यशाला का आयोजन तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। बलरामपुर जिला सदस्यता अभियान में लक्ष्य के समीप है। भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी जिले को नंबर वन बनाने के लिए पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ लग जाए।
लक्ष्य पूरा करना सभी का कर्तव्य
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। पार्टी की ओर से दिया गया लक्ष्य पूरा करना सभी लोगों का कर्तव्य है। भाजपा की नीतियों पर जनता को विश्वास एवं भरोसा है। हरियाणा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत जनता ने देकर इंडी गठबंधन को जवाब देने का कार्य किया है। विपक्ष देश तोड़ने का कार्य कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष गोंडा सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि देश की जनता विकास करने वाले के साथ है। विपक्ष जाति के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। विपक्ष का उद्देश्य बांटो और राज करो का है।
इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरुण सिंह मोनू, रवि कुमार मिश्रा, बिंदु विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, शिव प्रसाद यादव, सुधीर श्रीवास्तव, जिला मीडिया संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय, अंशुमान शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, शिवकुमार वाल्मीकि एवं संदीप उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसे पढें:बड़ी के बाद छोटी बहन ने सफलता का झंडा गाड़ किया अयोध्या का नाम रोशन
इसे पढें:महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन: छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा