जनपद भर में खिचड़ी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इन सब के बीच अपने घरों से दूर वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे वृद्ध जनों के पास अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे।जहां पर वृद्ध जनों को अपने हाथों से खिचड़ी परोस कर खिलाया।वहीं ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था करने के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया है।
खिचड़ी भोज का आयोजन
बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव कस्बा भिनगा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे।वही सबसे पहले वृद्धजनों से मिलकर उनका कुशल जाना,इसके उपरांत मकर संक्रान्ति पर वृद्धाश्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।जहां पर वृद्धजनों की थाली में अपने हाथों से खिचड़ी परोसा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।वही उनको हर सम्भव किसी भी समस्या में मदद दिलानें का भरोसा भी दिलाया।
वही खिचड़ी पर्व पर पुलिस परिवार को अपने बीच पाकर वृद्ध जनों को काफी अच्छा लगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में वहॉ के वार्डन से वार्ता किया।साथ ही उनसे सभी वृद्धजनों के खान-पान व स्वास्थ्य की उचित देखभाल तथा ठंड से बचाव के लिये अलाव की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।