सद्भावना आवाज़
बहराइच
सांसद खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राकेश टिकैत एवं विपक्ष पर जमकर वार किया। विपक्ष पर पांच करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहले की सरकारों ने जो 21 साल में किसानों को गाने का भुगतान किया, उससे अधिक केवल 6 सालों में बीजेपी ने किसानों का गन्ने का भुगतान किया। लगातार सरकार के द्वारा ईजाद की जा रही नई तकनीकी से किसानों को फायदा मिल रहा है।मंत्री ने कहा कि जिनको जनता ने नाकार दिया वो घमण्डिया गठबंधन है, जो जमीन पर काम नहीं करता, केवल व्यवधान उतपन्न करता है। इनको जनता माफ नहीं करेगी।
सोलर पैनल का लोकार्पण किया
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा पहुंचकर सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विधायक बलहा सरोज सोनकर के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित प्रशासनिक भवन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत मुर्गीपालन इकाई, बाउण्ड्रीवाल एवं सोलर पैनल का लोकार्पण किया। पालीहाउस, नेट हाउस व तालाब का शिलान्यास किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद विभागीय अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण भी किया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/bahraich-district-level-mp-sports-competition-organized/
विभिन्न योजनाएं संचालित
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बहराइच जैसे जनपद में 2 कृषि विज्ञान केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान आज उन्नतिशील खेती करके विकसित हो रहे हैं। इस मौके पर लगभग दो दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। l
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/bahraich-district-level-mp-sports-competition-organized/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/bahraich-district-level-mp-sports-competition-organized/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube