सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर तथा सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि मंडल ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को परीक्षा परिणाम में भरी गड़बडी को लेकर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में ज्ञापन सौंप 48 घंटे में सुधार की मांग की थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि मंडल ने स्नातक परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी को लेकर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव एवं कुलसचिव प्रोफेसर अमरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा था
उनका कहना था कि स्नातक परीक्षा के जो परिणाम विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय का कंप्यूटर पर अपलोड हुआ जिसमें हजारों की संख्या में छात्रों के रिजल्ट में इनकंप्लीट (आईएनसी) व कांग्रेस लिखकर आ रहा है साथ में कई छात्रों का रिजल्ट दिख नहीं रहा है इसमें महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्र परेशान हैं इसके लिए छात्र विश्वविद्यालय और दोषी ठहरा रहे हैं अभी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है छात्रों को लग रहा है कि उनका एडमिशन नहीं हो पाएगा उनका भविष्य अंधकार में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर तथा सिद्धार्थनगर के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित में फैसला लेते हुए परिणाम को संशोधित करते हुए सभी के लिए एडमिशन खोल दिया गया तथा विश्वविद्यालय की तरफ से एक नोटिस जारी करके इसकी सूचना दी गई।


