सद्भावना आवाज़
उत्तरप्रदेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,”भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजकता का शिकार है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।”अखिलेश ने कहा,”भाजपा के पदाधिकारी बेटियों की अस्मत लूट रहे हैं। अपराधियों को भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार आरोपियों को लगातार बचाती रही। प्रदेश में अपराध के तमाम आरोपियों और षडयंत्रकारियों के भाजपा नेताओं से सीधे संबंध दिखाई देते है। महिला अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक हो गया है।”
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/notification-issued-for-by-election-on-legislative-council-seat-of-up-by-election-will-be-held-on-the-vacant-seat-on-january-30/
BJP कार्यकर्ता सत्ता के अहंकार में अराजक
अखिलेश यादव से आज अखिल भारतीय अम्बेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम ने भेंटकर उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में अपने संगठन की ओर से पीडीए के पक्ष में प्रचार करने और समाजवादी पार्टी की जीत के लिए हर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।अखिलेश यादव ने कहा,”हत्याएं हो रही हैं। बुधवार को जौनपुर में एक बाल रोग विषेशज्ञ डॉक्टर टी.डी सिंह पटेल की हत्या हो गई। अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सत्ता के मद और अहंकार में अराजक हो गए हैं। महिलाओं और गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।”
आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त
लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर महासभा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष करेंगे और भाजपा को हराएंगे।अखिलेश यादव ने कहा,”भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता है। सरकार की गलत नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 80 हराओ, भाजपा हटाओ का नारा दिया है। इंडिया गठबंधन यूपी में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएगी।”
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/notification-issued-for-by-election-on-legislative-council-seat-of-up-by-election-will-be-held-on-the-vacant-seat-on-january-30/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/notification-issued-for-by-election-on-legislative-council-seat-of-up-by-election-will-be-held-on-the-vacant-seat-on-january-30/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube