समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हाजी रिजवान के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को जोड़ने और सकारात्मक राजनीति का प्रतीक बताया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर पीडीए से नफरत करने का आरोप लगाया और भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जनता के हितों के खिलाफ बताया।
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसानों, नौजवानों, और वंचितों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खाद, बिजली, रोजगार जैसे मुद्दों पर विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासन के माध्यम से छात्र-नौजवानों की आवाज दबा रही है।
उन्होंने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और पुलिस और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला किया। साथ ही रामपुर में मो. आज़म खान के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल भी लिया।
इसे पढें:अक्षय नवमी पर 112 वीं सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
इसे पढें:धनतेरस पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित