सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच- बलरामपुर शाखा की नवीन कार्यकारिणी (2023—2024) का गठन सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया जिसमें संरक्षक समिति का गठन किया गया है इसके सदस्य माननीय अनूप सर्राफ, कीर्ति शेखर, मोहित तुलस्यान, अनूप सिंघल, शरद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, तरूण अग्रवाल जी, मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष प्रधुम्य गोयल, सहसचिव मृदुल अग्रवाल एवं निखिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष साकेत तुलस्यान तथा जन सम्पर्क अधिकारी शुभम अग्रवाल चुने गए। अध्यक्ष अमन अग्रवाल द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज हित में कार्य करने की अपेक्षाएं की हैं।