सद्भावना आवाज़
बलरामपुर l
सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल के बच्चों विशेषरूप से छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्क्वाड टीम में मिस्टर अर्पित मिश्रा और मिस दीपिका पांडे की उपस्थित रहीं।

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को लीड कर रही मिस दीपिका पांडे ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छोटी बच्चियों को जागरूक करना है। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताते हुए कहा कि किसी के द्वारा अगर आपको गलत स्थान पर स्पर्श किया जाता है तो आप को ये बात अपने मैम या फिर अपने मम्मी पापा को बिना देर किए बतानी है। इस मिशन के तहत मिस दीपिका पांडे जी ने बच्चों से खुलकर अपनी बात रखने को कहा और बताया कि पुलिस आप लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/pm-is-ready-to-provide-benefits-of-public-welfare-schemes-to-the-people-of-the-country-anjali-mishra/
बच्चों को 112 पर कॉल करने को बताया
किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए बच्चों को 112 पर कॉल करने को बताया। आते जाते महिलाओं और लड़कियों से होने वाले छेड़छाड़ से बेस के लिए 1090 पर फोन करने को कहा। अंत में लड़कियों को मिशन शक्ति अभियान की गहन जानकारी हेतु मिशन शक्ति की बुकलेट को बांटा गया। इस अवसर पर स्कूल की समन्वयक श्रीमती सीमा बंका और स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षकाएं उपस्थिति रहीं।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/pm-is-ready-to-provide-benefits-of-public-welfare-schemes-to-the-people-of-the-country-anjali-mishra/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/pm-is-ready-to-provide-benefits-of-public-welfare-schemes-to-the-people-of-the-country-anjali-mishra/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube