सद्भावना आवाज़
अयोध्या
अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिस ने दो असलहा तस्करों को 5 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इन असलहों को बिहार के छपरा से खरीदी गई थी जिसे अयोध्या में महंगे दामों पर बेची जानी थी। इन दोनों तस्कारों को लखनऊ की गोमती नगर पुलिस भी अवैध असलहों के साथ पकड़ चुकी है।जेल से छूटने के बाद दोनों अपराधी जमानत पर चल रहे थे।सिटी कोतवाल के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस ने इन्हें साई दाता कुटिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है।