सद्भावना आवाज़ लखनऊ। अयोध्या धाम इस साल दीपावली के अवसर पर 28 से 31 अक्टूबर के बीच चार दिनों तक चलने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अलौकिक आभा से दमक उठेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार, इस दीपोत्सव को अद्वितीय बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलला के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा, जो इसे और भी खास बना देगा।दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को इंटेलिजेंट डाइनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी डेकोरेटिव पैनल्स और मल्टी मीडिया प्रोजेक्शंस जैसी आधुनिक लाइटिंग से सजाया जाएगा। राम की पैड़ी, नया घाट सहित अयोध्या के प्रमुख स्थलों…
Author: अंकिता त्रिपाठी
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सशस्त्र सैन्य समारोह में हिस्सा लिया और इस अवसर पर सशस्त्र बलों की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं हैं, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी हैं। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में तत्पर रहते हैं और इस कारण से वह जनमानस के राष्ट्र नायक बनते हैं। नौजवानों ने दिया महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास एक सक्षम और समर्पित सेना है, जो हर…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा की तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये दल जाति, मत और मजहब के नाम पर देश और प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करते हैं। सीएम योगी ने अपील की कि लोग विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहें, जो 2017 से पहले दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे।सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश का सीडी रेश्यो 2017 के पहले 44 फीसदी था, जो अब बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है। उन्होंने इसे…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सोमवार को जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अभियान के अंतर्गत जिले के दो जिला स्तरीय चिकित्सालयों—जिला संयुक्त चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर—सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 896 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस अभियान के दौरान 97 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम वाली प्रिग्नेंसी (हाई रिस्क प्रिग्नेंसी) के रूप में चिन्हित किया गया, जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है। इन उच्च जोखिम वाली महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गईं ताकि उन्हें…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। देवीपाटन और बस्ती मंडल के आर्य वीरों ने एकजुट होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की शुरुआत एक सूक्ष्म यज्ञ के साथ हुई। धरने का उद्देश्य डीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर के प्रबंधक संजय तिवारी द्वारा अशोक तिवारी के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का विरोध करना था।सभा को संबोधित करते हुए विनोद आर्य ने आरोप लगाया कि संजय तिवारी ने मोहर्रम के दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर ताजिया रखने के लिए सद्दा स्थापित कराया था और कॉलेज परिसर में मांस पकवाया था। छात्रों की फीस का किया…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज के हॉकी फील्ड पर सोमवार को महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एन सी सी प्रथम वर्ष (बी प्रमाण-पत्र) और तृतीय वर्ष (सी प्रमाण-पत्र) में प्रवेश हेतु लिखित और शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने अपनी क्षमता और उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन किया।सुबह से ही महाविद्यालय के हॉकी मैदान पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा होने लगी थी। 51वीं यूपी बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय के निर्देशन में यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न…
सद्भावना आवाज़बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित श्रावस्ती और बलरामपुर का हवाई सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। साथ ही राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके बाद सीएम ने दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकाें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। सीएम ने आपदों में अपनों को खोने वाले परिजनों को 4 लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने वाले पीएसी के…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। मंगलवार देर रात मंडला आयुक्त ने जनपद में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं मंडला आयुक्त ने ट्रैक्टर पर बैठकर तटबंध कटान का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान डीएम बलरामपुर सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे है। जनपद बीते 4 से 5 दिनों से बाढ़ की आपदा से जूझ रहा है, जिसमें ग्रामीण इलाके सबसे ज्यादा है। वहीं नगर के कुछ क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी आ गया है।जनपद में प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव के कार्य किए जा रहे हैं, जिसको लेकर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने मंगलवार देर रात बाढ़…
सद्भावना आवाज़ गोंडा । गोंडा और कैसरगंज सीटों पर एक बार फिर कमल खिला है। एक तरफ गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा के टिकट पर हैट्रिक लगाई तो दूसरी ओर कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने अपना पहला चुनाव जीतकर पिता बृजभूषण शरण सिंह की साख बचा ली।गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह ने 2014 के चुनाव में सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला को 1.60 लाख वोटों से हराकर पहली बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के विनोद कुमार उर्फ पंडितसिंह को 1.66 लाख मतों के…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। लोकसभा सीट के लिए बीते 13 मई को संपन्न हुए मतदान के बाद 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था। जो मंगलवार की सुबह खुला। भारी उत्सुकता के बीच शुरु हुई मतगणना के पहले चरण में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने 1867 मतों की बढ़त बनाई तो सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने तगड़ा पलटवार किया और दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी से 9484 मत अधिक हासिल किए। इसके बाद आनंद गोंड लगातार तीसरे, चौथे व पांचवे चरण में सपा प्रत्याशी को मात…