Author: anuraginformatics

सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा में लापरवाही बरतने पर 8 सीएचओ को सेवा समाप्ति की नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के शासन स्तर पर हुई समीक्षा में बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आई है, जिसके बाद अब 8 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा समाप्ति को लेकर के इनको नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल ई- संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों को उपचार मुहैया कराने में लापरवाही बरतने पर जिले में तैनात आठ सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकास खण्डों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट तथागत हाल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से विज्ञान प्रदर्शनी में लगाये गये उनके विषय के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने सवाल का उत्तर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु उत्साहवर्धन किया।जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा  सुव्यवस्थित, सुसंगठित एवं क्रमबद्ध ज्ञान…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बलरामपुर में सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड कार्यालय भवन में शिलापट का अनावरण एवं विधि-विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं चीनी मिल के महाप्रबंधकों के साथ बैठक भी की।गन्ना विकास मंत्री ने की दीपप्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडे द्वारा किया गया। मंत्री ने अपने संबोधन में सभी गन्ना विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की अच्छे कार्यों की सराहना की। उन्होंने किसानों के हितार्थ सभी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना फसलों की…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सूबे के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में कहा कि मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा पाकिस्तानी नागरिक भी कर रहे हैं। मतदाताओं का नैतिक कर्तव्य है कि वे कमल खिलाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सकेत मिश्रा का नाम देश के नामी गिरामी लोगों में शामिल। उनके जीतने पर लोकसभा क्षेत्र व देश का समुचित विकास होगा। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह शनिवार को अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।वह बोले कि देश में अभी कुछ कानून में बदलाव किया जाना…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में शहर के स्टेशन रोड पर स्थित बीयर की दुकान पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। मुनीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हवीं सभी को मेडिकल के लिए भेजा है।दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बीयर की दुकान है। दुकान का ठेका टिकाऊ नाम के शख्स का है। वहीं दुकान पर माधव नाम के व्यक्ति की अगुवाई में तीन मुनीम रहते हैं। मुनीम का कहना है कि एक युवक आया उसने बीयर ली। बीयर का पैसा मांगने पर उसने पहले शराब दे…

Read More

सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने विभागीय समूहों को छोड़ दिया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाह्न पर ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में बीआरसी पर एकत्रित होकर आनलाइन गैर शैक्षिक कार्यों का विरोध करते हुए दो शिक्षकों ने विभागीय समूहों को छोड़ कर अपना विरोध जताया है।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अरूण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा एमडीएम, छात्र व अध्यापक उपस्थिति पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका का आनलाइन करना गैर शैक्षिक कार्य है। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ssb-organized-kabaddi-competition-commandant-said-sports-is-an-important-part-of-our-life/ कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जरूरत नेटवर्क समस्या के कारण…

Read More

सद्भावना आवाज़ बस्ती। बस्ती में आल इंडिया आशा अधिकार मंच की ओर से शनिवार को आशा और संगिनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा और संगिनी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष पांडेय ने 7 सूत्रीय मांग पत्र सांसद को सौंपा। इसमें प्रोत्साहन राशि के स्थान पर निश्चित मानदेय, आशा बहुओें को न्यूनतम 18 हजार और संगिनी को 24 हजार, 50 लाख का बीमा, अतिरिक्त या अन्य विभागों का कार्य…

Read More

सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में हादसे का शिकार हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष की रविवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। भिनगा-बहराइच फोर लेन के खुरूहुरी के पास शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। परिजन हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए थे।सोनवा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनंत राम बुलेट से थाना कोतवाली भिनगा में समाधान दिवस में दिन शामिल होने जा रहे थे। तभी खुरूहुरी मोड़ के पास अनंत राम को किसी…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिला प्रशासन अब संबंधित विभागों के साथ मिलकर जांच में दागी मिले मदरसों पर कार्रवाई शुरू करेगा। जिले के बलरामपुर सदर, तुलसीपुर और गैंसड़ी ब्लॉक में बिना मान्यता के बड़ी संख्या में मदरसों का संचालन हो रहा है। अब तक हुई सत्यापन जांच में बलरामपुर सदर ब्लॉक में 56, हरैया सतघरवा में 19, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 12, तुलसीपुर ब्लॉक में 56, गैसड़ी ब्लॉक में 121, पचपेड़वा ब्लॉक में 19, गैंडास बुजुर्ग ब्लॉक में 26, उतरौला में 34 और सादुल्लाह नगर/रेहरा बाजार ब्लॉक में 36 सहित जिले में 389 अवैध मदरसों का संचालन होता मिला। एसआईटी की संस्तुति…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में हॉकी मैदान पर चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन 100 मीटर में अवधेश वर्मा व 200 मीटर में राघवेंद्र और बालिका वर्ग खो-खो में विज्ञान संकाय ने बाजी मारी।दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. आरके सिंह, मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो. अरविन्द द्विवेदी, विभागाध्यक्ष बीएड प्रो. राघवेंद्र सिंह व प्रो एसपी मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।  देवेश कुमार वर्मा को मिला कांस्य पदक 100 मीटर दौड़ में अवधेश वर्मा को…

Read More