Author: संदीप कुमार

मौसम का मिजाज बदलने से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शीतकालीन अवकाश के बाद बढ़ती ठंड के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर 16 जनवरी से 18 जनवरी तक विद्यालय बंद करने का फरमान जारी किया था। बावजूद इसके नगर क्षेत्र में स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल संचालित रहा। इस भीषण ठंड में भी छात्र बिना गर्म कपड़ों के नजर आए। गुरुवार से जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने 18 जनवरी तक जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। डीएम के आदेश के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी सभी…

Read More

उतरौला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को हसीब खान और उनकी टीम द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम ने खासा ध्यान आकर्षित किया। यह कार्यक्रम अमृता मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी (सपा) और जय हिंद समाज पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।हसीब खान ने इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भले ही लोगों को पूरी राहत न दे सके, लेकिन उनका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक गरीबों तक कंबल पहुंच सके। हसीब खान ने यह भी स्पष्ट…

Read More

सोमवार को जनपद बलरामपुर स्थित बनवासी कल्याण आश्रम थारू जनजातीय छात्रावास में सेवा समर्पण संस्थान द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने की। आश्रम के विभाग संगठन मंत्री सचिन जी, उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, और महामंत्री इंदु भूषण जायसवाल ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके त्याग, बलिदान एवं खालसा पंथ की स्थापना पर चर्चा की।कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और स्थानीय लोगों से गुरु गोविंद सिंह के बताए सिद्धांतों का पालन करने की अपील की गई। त्याग और बलिदान को किया याद विभाग…

Read More

जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, कालीथान में “आरोहण खेल-कूद प्रतियोगिता” का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समृद्ध शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स के साथ बैंड-बाजों के सशक्त अभिवादन से हुई। इसके बाद, विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी और कोशाध्यक्षा मीता तिवारी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर और उन्हें बुके भेंट करके किया। फिर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और हाउस के छात्रों ने मार्च पास्ट…

Read More

जिले के निजी स्कूल ने एक बार फिर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई हैं। वही 31 दिसंबर 2024 से लेकर 14 जनवरी 2025 तक के लिए घोषित शीतकालीन अवकाश के दौरान नामचीन जीसस एंड मैरी स्कूल ने कक्षाएं संचालित कीं, जबकि इस अवधि के दौरान स्कूलों को बंद रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद भी जीसस एंड मैरी स्कूल के सभी ब्रांच में प्री प्राइमरी और प्राइमरी की कक्षाएं चलती पाई गईं। आज सुबह करीब 11:00 बजे बलरामपुर जनपद में जीसस एंड मैरी स्कूल (तुलसीपार्क) के प्राइमरी सेक्शन की…

Read More

देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार: देश की जनता ने पीएम मोदी पर फिर से भरोसा जताया देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने एवं एडीए की ओर से नरेन्द्र मोदी को पुन: संसदीय दल नेता चुने जाने पर शुक्रवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। कहा कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत के साथ देश की हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि देश की जनता ने…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। शहर में 74 साल बाद पांचवी बार शनिवार रात मई में सबसे गर्म रही। रविवार सुबह से चटक धूप परेशान कर रही है। 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। रविवार के दिन शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। उमस भरी सुबह और शाम के चलते दिन में लोगों का सामान्य रुटीन प्रभावित हो रहा, जबकि रात में वार्म नाइट के चलते लोग सही से सो भी नहीं पा…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती लोकसभा सीट पर शनिवार (25 मई) को वोट डाले गए। शाम छह बजे तक 52.76% हुई है। जबकि श्रावस्ती लोकसभा सीट पर साल 2019 में 54.34 फीसदी वोट पड़े। बीते लोक सभा से करीब डेढ़ प्रतिशत वोट कम पड़े है। इससे पहले 2014 के चुनाव की तुलना की जाए तो 2024 की वोटिंग में करीब दो प्रतिशत की कमी आई, साल 2014 के चुनाव में यहां पर 54.79 फीसदी मतदान हुआ था। हर बार कम हो रही वोटिंग के बाद श्रावस्ती लोक सभा का परिणाम…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। शनिवार को बलरामपुर जनपद मुख्यालय के छोटा परेड मैदान में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश की 79 सीटों को हम जीत रहे हैं, मात्र एक सीट पर लड़ाई है। वहीं बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा कि ये 400 हार होने जा रही है इलेक्टॉरल बॉन्ड को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने इलेक्टॉरल बॉन्ड में हजारों करोड़ रुपये खर्च किया और हद तो तब हो गई जब…

Read More

सद्भावना आवाज़ देश दुनिया निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में कुल मतदान 66.95 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसका यह भी कहना है कि करीब 97 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 45.1 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। आयोग ने बयान में मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आने वाले चरणों में मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलें। उसके अनुसार, 13 मई को हुए चौथे चरण में अद्यतन मतदान 69.16 प्रतिशत था, जो 2019 के संसदीय चुनावों में इसी चरण की तुलना में 3.65 प्रतिशत अंक अधिक है।…

Read More