Author: संदीप कुमार

सद्भावना आवाज़ लखनऊ। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सीएम योगी को पद से हटाए जाने का दावा किया। सपा प्रमुख अखिलेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- मैंने दिल्ली में जो कहा था उस पर किसी भी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। योगी का पद से हटना अब लगभग तय है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदलसूकी के सवाल का केजरीवाल ने जवाब नहीं दिया। वह चुप हो गए। अखिलेश ने टालते हुए कहा कि इससे भी ज्यादा जरूरी और बड़े मुद्दे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा- पार्टी ने इस मामले पर रुख साफ कर…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विशुनपुर टनटनवा में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा चार चरण के मतदान के बाद ही बीजेपी का रथ धंस गया है। अखिलेश ने जनसभा में सांसद राम शिरोमणि वर्मा व विधानसभा उप चुनाव गैंसड़ी प्रत्याशी राकेश यादव का हाथ उठाकर जनता से अभिनंदन किया। वहीं अखिलेश में कहा अग्निवीर वाले भी नौजवान जानते होंगे, फौज में पक्की नौकरी मिलती थी, इन्होंने आधी अधूरी कर दी। अपने नौजवानों से कह कर जा रहे हैं कि जब सरकार बनेगी तो अग्निवीर की व्यवस्था हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/bjp-sps-concern-increased-due-to-bsps-public-meeting-in-shravasti/…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ। बुधवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे। खड़गे ने कहा- देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। अभी तक के चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत दिख रहा है। मोदी की सरकार इस बार नहीं बनेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा – 10 साल दिल्ली और 7 साल यूपी की सरकार में झूठे वादे किए। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है। वाराणसी का…

Read More

सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने इस दौरान ‘दवाई की महंगाई, वैक्सीन के खतरे और घटिया राशन’ का मुद्दा उठाया। बुंदेलखंड में अखिलेश ने समाजवादी पार्टी शासन के दौरान के कामकाज को गिनवाया। अखिलेश यादव ने कहा कि “ये चुनाव समुद्र मंथन ही की तरह संविधान मंथन का है। ये चुनाव संविधान बदलने की बात करने वालों के खिलाफ वोट करने का है।” अखिलेश ने कहा कि जब भी मैं झांसी आता हूं तो सैनिक स्कूल की याद आती…

Read More

सद्भावना आवाज़ बाराबंकी। माफिया मुख्तार की कब्र पर फातिया पढ़ने वाले अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन करने की फुर्सत आज तक क्यों नहीं मिली राहुल और मायावती भी अयोध्या दर्शन को क्यों नहीं गए। भाजपा से लोकतंत्र व संविधान को खतरा नहीं है, बल्कि राहुल व अखिलेश के भविष्य को खतरा है। यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महादेवा स्थित ऑडिटोरियम में लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत के पक्ष में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। कह रहे हैं मोदी को…

Read More

सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र श्रृंगार आरती के दौरान खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस श्रृंगार में सुगंधित फूलों के साथ इत्र का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से खाटू श्याम बाबा का गर्भगृह फूलों की महक और इत्र की सुगंध से महकता है। राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का मंदिर है। खाटू श्याम को हारे का सहारा, तीन बाण धारी और लख्तादार जैसे कई नामों से जाना जाता है। इसके साथ ही खाटू श्याम को श्रीकृष्ण का कलयुगी अवतार भी माना जाता है। दरअसल, खाटू श्याम महाबली भीम के पौत्र और घटोत्कच…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिले के गोंडा व कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र के लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली व मोहनलालगंज सीट पर भी 20 मई को वोट डाले जायेंगे। इस चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार पूरे शबाब पर है। गोंडा अयोध्या का सबसे करीबी जनपद होने के चलते बीजेपी के लिए यह सीट सबसे महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वह हैट्रिक लगाने की जी तोड़ कोशिश में जुटे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा…

Read More