सद्भावना आवाज़
अनूप शुक्ला
उतरौला ,बलरामपुर
कस्बे सहित गांवो मे बिजली की अधांधुध कटौती व लो -वोल्टेज से महिलाओं का गर्मी से बुराहाल है। दिन हो व रात बिजली आने जाने और जाने का कोई समय निर्धारित नही हैं ।जिस कारण महिलाए एवं बच्चे उमस भरी गर्मी से बेचैन हैकस्बो सहित क्षेत्र के गांवो बिजली की अधांधुध कटौती व लो वोल्टेज से महिलाओं व बच्चों का बुरा हाल है । जहां एक और दिन मे महिलाओं व बच्चों का गर्मी मे बुरा हाल है तो वही दूसरी ओर बिजली के लगातार कटौती के कारण महिलाएं व बच्चे रात में भी चैन की नीद नही ले पा रहे है । लाइट नहीं होने पर बच्चे गर्मी से बेचैन होकर रोते रहते है । बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार न मिलने के कारण लोगों मे बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा पनप रहा हैं ।बिजली की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही हैं ।
बिजली आपूर्ति की समस्या
ग्रामीण क्षेत्रों मे छ: घंटे से आठ घंटे बिजली मिल पा रही हैं । कस्बे लगभग दस घंटा बिजली मिल पा रही हैं ।बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार नही मिल पाने कारण महिलाएं घर के काम काज ढंग से नहीं कर पा रही है । टी बी सीरियल ,घर काम, कपड़े धोना सहित अन्य काम में महिलाओं को काफी परेशानी होती हैं । वही एक तरफ भीषण गर्मी पर रही है । तो दूसरे तरफ बिजली की आंख मिचौली का खेल महिलाओं व बच्चों को भारी पड़ रहा हैं । बिजली नही मिलने के कारण पुरुष तो बाहर जाकर घूम आते हैं । लेकिन महिलाओं व छोटे बच्चों को दंश झेलना पड़ रहा हैं ।
जर्जर तार बदलवाने की चल रही है प्रकिया
संतोष कुमार गुप्ता , किशन जायसवाल राकेश जायसवाल, गबोधर ,झिनकू यादव ,अरशद अब्बाशी ,बेद प्रकाश ,कालियां रायनी ,चांद बाबू ,राधेश्याम ,कमलेश गुप्ता, रमाकांत गुप्ता , राजू ,बजरंगी यादव ज्ञांन चंद्र , अंटू ,घनश्याम ने लो -वोल्टेज व कटौती से निजात पाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है । अवर अभियंता बृजनंदन यादव ने बताया कि विद्युत कटौती ओबरलोड व तैतिस हजार होने के कारण ट्रिप हो रहा हैं । जर्जर तार बदलवाने व अन्य समस्या निदान की प्रकिया चल रही है