सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में भारत नेपाल सीमा पर तैनात शस्त्र सीमा बल एसएसबी एवं जरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत बेचने लाई जा रही चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक की आंकी जा रही है। गिरफ्तार किया गया तस्कर श्रावस्ती जनपद का निवासी है। तुलसीपुर के सीओ राधवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया की जरवा थाना की पुलिस और एसएसबी 9वीं बटालियन के जवान नेपाल सीमा से सटे जंगलों में पैदल गश्त कर रहे थे।इस दौरान अंतरराष्टीय सीमावर्ती क्षेत्र गुरूननाका बघेलखंड के पास एक व्यक्ति जंगल के रास्ते पगडंडियों से होता हुआ आता दिखाई दिया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-reorganization-of-upwju-balrampur-district-unit-sarvesh-singh-became-president-and-sujit-kumar-sharma-became-general-secretary/
सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी
पुलिस एवं एसएसबी के जवानों द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 1 किलो 658 ग्राम चरस बरामद हुआ, जो नेपाल से तस्करी कर भारत बेचने के लिए लाया जा रहा था। गिरफ्तार किया गया तस्कर सत्यराम गुप्ता, 32 निवासी घोलिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती का निवासी है। उन्होंने बताया की बरामद चरस की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। उन्होंने बताया की सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-reorganization-of-upwju-balrampur-district-unit-sarvesh-singh-became-president-and-sujit-kumar-sharma-became-general-secretary/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-reorganization-of-upwju-balrampur-district-unit-sarvesh-singh-became-president-and-sujit-kumar-sharma-became-general-secretary/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube