सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर सभी परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी विशेष प्रयास करते हुए सभी विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर पर संतृप्त करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन के लिए बच्चों को बेहतर सुविधाए मुहैया कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।
गुणवत्तापूर्ण मिले भोजन
परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष ही बच्चों की उपस्थिति हो यह सुनिश्चित किया जाए,तथा परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले नियमित रूप से दिया जाए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ठंड के दृष्टिगत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ठंड से बचाव को सभी समुचित व्यवस्थाओ को सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया। इस भीषण ठंड के दौरान सभी छात्राओं के पास गर्म कपड़े, रजाई, कंबल हो इसका भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-developed-india-sankalp-yatra-organized-in-development-block-balrampur-sadar/


