सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
भाजपा पदाधिकारी ने आगामी कार्यक्रम व राम भक्तों के दर्शन के लिए तैयारी बैठक रविवार देर शाम को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर आयोजित किया। बैठक में हर बूथ से पांच राम भक्तों को अयोध्या धाम में स्थित रामलला के दर्शन करने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों से होनी है। विश्व के सभी राम भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।

80 बसो का किया प्रबंध
रामलला के दर्शन के लिए अवध क्षेत्र को प्रथम वरीयता दी गई है। जिसमें बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद से हर बूथ से पांच राम भक्तों को आगामी 25 जनवरी को प्रभु श्री राम का दर्शन कराया जाएगा। दर्शन करने के लिए बलरामपुर से 8615 एवं श्रावस्ती से 4220 राम भक्तों को अयोध्या धाम भेजा जाएगा। 12835 राम भक्तों के लिए बलरामपुर से 172 बस एवं श्रावस्ती जिले से 80 बसो का प्रबंध किया गया है। राम भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, पालिका अध्यक्षों, सभी ब्लॉक प्रमुख सहित जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-guru-gobind-singh-struggled-continuously-in-his-life-anjali-mishra/


