सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू एंव नगर के सभासदों द्वारा नगर क्षेत्र के जरूरतमंदों को इस भीषण ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।आदर्श नगरपालिका बलरामपुर द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला अधिकारी अरविंद सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में ठंड से बचाव हेतु जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका का व्यापक स्तर पर सहयोग रहा है।नगरपालिका द्वारा जरूरतमंदों को कंबल देकर एक ओर जहां ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं सामाजिक समरसता बनाने का भी यह उचित माध्यम है। सदर विधायक पलटू राम ने अपने संबोधन में जनमानस के लिए सदैव समर्पित रहने वाले बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के बलरामपुर वासियों के लिए किये गये योगदान की चर्चा करते हुए उनको धन्यवाद दिया एंव आभार भी व्यक्त किया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/speeding-jeep-rams-into-truck-one-youth-killed-6-injured-3-are-in-critical-condition/
वितरित किए 5000 कंबल
आपको बता दें की नगरपालिका द्वारा भीषद ठंड के बीच लगभग 5000 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए गए।उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह,लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पान्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला प्रचारक अनिल जी,महंथ बृजानन्द,प्राचार्य डॉ.जे.पी.पान्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,कृष्ण गोपाल गुप्ता,संजय शर्मा,संजय शुक्ल,डॉ.अजय सिंह पिंकू,आद्या सिंह पिंकी,द्वारा तिवारी,झूमा सिंह,अपूर्व प्रताप सिंह अवी,सभासदगण उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/speeding-jeep-rams-into-truck-one-youth-killed-6-injured-3-are-in-critical-condition/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/speeding-jeep-rams-into-truck-one-youth-killed-6-injured-3-are-in-critical-condition/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube