सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के रानी तालाब स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर विशेष सफाई अभियान लगा कर साफ सफाई का कार्य कराया। आपको बता दें की अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्वआदर्श नगरपालिका बलरामपुर द्वारा नगर के महत्वपूर्ण स्थानों,मंदिरों आदि की साफ सफाई का विशेष अभियान चला कर सफाई कराई जा रही है।
विशेष सफाई अभियान
देश के प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर इस विशेष सफाई अभियान को गति प्रदान की जा रही है। अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि पावन अवसर को दृष्टिगत रखते हुए नगर तथा मंदिरों को स्वच्छ बनाने में नगरवासी भी अमूल्य सहयोग प्रदान करें।


