सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में 31 जनवरी से 07 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय के आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में 31 जनवरी से 07 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
संस्थापक सप्ताह समारोह को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के वैयक्तिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार के बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके सफल संचालन के लिए संयोजक भी नियुक्त किये गए हैं। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को संयोजक डॉ के पी मिश्र की अगुवाई में आशुभाषण व मणिका मिश्रा जी के नेतृत्व में एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 01 फरवरी को पूजा मिश्रा की अगुवाई में संस्कृत श्लोक व प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी की अगुवाई में क्विज,02 फरवरी को डॉ राम रहीस की अगुवाई में आशुकविता तथा लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान की अगुवाई में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।


