Home»देश दुनिया»बलरामपुर»BALRAMPUR: 25 लाख के मोबाइल फोन बरामद:एसपी ने 125 स्वामियों को सौंपे मोबाइल फोन
BALRAMPUR: 25 लाख के मोबाइल फोन बरामद:एसपी ने 125 स्वामियों को सौंपे मोबाइल फोन
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जिले की एसओजी और सर्विंलास की टीम ने अलग अलग स्थानों से गायब हुए 105 बेशकीमती मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है । गुम हुए मोबाइल फोन के मिलने से मोबाइल स्वामियों ने पुलिस महकमे को धन्यवाद दिया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सौंपे। ये मोबाइल नगर सहित तुलसीपुर , उतरौला , गैडसी, पचपेड़वा सहित आस पास के जनपदों से गायब हुए थे ।गायब इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 25 लाख रुपए के आस पास आकी जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मोबाइल फोन स्वामियों से अपील करते हुए कहा की अपने अपने क्षेत्रों में होने वाली किसी भी अपराधिक घटनाओं को रोकने में सहायक हो सकता है यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल जाय तो अपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है । उन्होंने कहा की यदि किसी थाने पर किसी फरियादी की सुनवाई नहीं हो रही है तो उन्हें सूचना दी जाय तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि आज के दौर में मोबाइल जीवन का एक अहम अंग बन चुका है। सूचनाओं के आदान प्रदान का एक अहम माध्यम है । उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा की बरामद इन मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करते हुए कानून और समाज में अपना योगदान करेंगे।