सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन से गोंडा मार्ग तक करीब 200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्टेशन मार्ग के बीच में डिवाइडर बनाया गया है। दोनों तरफ 50-50 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। सड़क पर गिट्टी डाल दी गई है। स्टेशन का उच्चीकरण भी कराया जाएगा। स्टेशन की साज सज्जा के साथ यात्री सुविधाएं भी बेहतर होगी।
10 करोड़ 50 लाख की लागत से हो रहा निर्माण
रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण की अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से नई नीति तैयार की है। इसी के तहत स्टेशन विकसित किया जा रहा है। स्टेशन को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है। इसमें यात्रियों की सुखद यात्रा का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपये बजट दिया गया है। इससे नई के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। पहले चरण में स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास के क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन की साजसज्जा भी प्रस्तावित है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/meeting-held-under-the-chairmanship-of-dm-regarding-protection-from-cold-wave/
स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण
प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिका, स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कराया जाएगा।सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने बताया कि साढ़े छह करोड़ रुपये बजट उनकी संस्था को मिला है। इसमें सड़क, शौचालय, पार्किंग, टिकट घर व प्लेटफार्म पर पत्थर लगाया जाएगा। सड़क निर्माण चल रहा है। भवनों का रंग रोगन किया जा रहा है। छह माह में कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/meeting-held-under-the-chairmanship-of-dm-regarding-protection-from-cold-wave/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/meeting-held-under-the-chairmanship-of-dm-regarding-protection-from-cold-wave/
Follow for more updates…