विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश को विकसित बनाने का का संकल्प लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व व्लाक प्रमुख महंत वीरेंद्र दास व मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजुमों जिला मंत्री सुमित सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया । उसके बाद मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत लौकिया ताहिर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्म अतिथि पूर्व व्लाक प्रमुख मंहन्थ वीरेंद्र दास महराज ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।
कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
देश भर में भारत के सभी ग्राम पंचायतों में उन कमजोर लोगों तक पहुंचना जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया हैयोजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना ,सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उनकी व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव साझा करने के माध्यम से बातचीत यात्रा के दौरान सुनिश्चित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन। यह अभियान भारत सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण अपनाकर चलाया जा रहा है। जिला मंत्री सुमित सिंह व मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के नागरिकों के लाभ के लिए और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सभी संबंधित पक्षों की यथासंभव व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन और संस्थान है कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत, विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयुष्मान, आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, पेंशन लाभार्थीयों को सम्मानित किया गया व प्रमाण पत्र वितरित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर ओझा ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक गुप्ता मण्डल कोषाध्यक्ष संजय वर्मा ,शैलेश ओझा ,राम कुमार ,राजन ओझा ,अन्नू , अनिल कुमार ,सुभाष जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, चुल्हि वर्मा , राम करन ,प्रहलाद, अब्दुल करीम ,वाजिद, मोहित कुमार, सुरेश कुमार, पंकज व सफीक अहमद , इरशाद, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।