Home»देश दुनिया»बलरामपुर»BALRAMPUR: विद्वत व्याख्यान का किया गया आयोजन: कहा- कानून के तहत समान सुरक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार
BALRAMPUR: विद्वत व्याख्यान का किया गया आयोजन: कहा- कानून के तहत समान सुरक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को विद्वत व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक और कानूनी संभावना विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्यान का शुभारंभ मुख्य वक्ता अपर जिला जज व विशेष जज एससी/एसटी एक्ट विनोद कुमार, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने और कानून के तहत समान सुरक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है।
महिला आरक्षण बिल महिलाओं के लिए मील का पत्थर होगा साबित
संविधान महिलाओं के संचयी सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक नुकसानों को समाप्त करने के लिए महिलाओं के पक्ष में सकारात्मक भेदभाव के उपायों को अपनाने के लिए राज्य को अधिकृत भी करता है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई उदाहरण देते हुए उपयोगी कानूनी जानकारी दी। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और समानता प्राप्त करने के लिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिला आरक्षण बिल महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया वहीं ओमप्रकाश सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना शुक्ला ने किया।इस अवसर पर डॉ वंदना सिंह, डॉ दिनेश त्रिपाठी, सीमा पाण्डेय, मणिका मिश्र, मधुमिता सिंह व अर्चना पांडे आदि उपस्थित रहे।