सद्भावना आवाज़
अंकिता त्रिपाठी
बलरामपुर l
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार ड्रिल कराई तथा थाना प्रभारियों एवम चौकी इंचार्जों के साथ गोष्ठी कर माफियाओं, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता की परख हेतु दौड़ कराई एवं परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई। उन्होंने परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण का निरीक्षण कर यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-expressed-displeasure-over-keeping-the-loan-pending-even-after-loan-approval-dm/
मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया तथा पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी परिसर, ओपन जिम आदि का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय परिसर तथा नवनिर्मित आवासीय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
निर्माणाधीन आवासीय भवनों के अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में थाना प्रभारी व चौकी इ्ंचार्ज के साथ गोष्ठी कर माफियाओं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बिहारी सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-expressed-displeasure-over-keeping-the-loan-pending-even-after-loan-approval-dm/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-expressed-displeasure-over-keeping-the-loan-pending-even-after-loan-approval-dm/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

