सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व गैसडी विधान सभा से विधायक डॉ एसपी यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वो दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉ यादव ने शुक्रवार सुबह करीब सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोकदल से अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले डॉ यादव गैसडी विधान सभा क्षेत्र से 4 बार विधायक तथा समाजवादी सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके थे।उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक निवास बलरामपुर में होगा। डॉ यादव के निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत सपा के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। जिले के सपा नेता उनके आवास पर दुख जताने पहुंच रहे हैं।


