सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में हॉकी मैदान पर चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन 100 मीटर में अवधेश वर्मा व 200 मीटर में राघवेंद्र और बालिका वर्ग खो-खो में विज्ञान संकाय ने बाजी मारी।दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. आरके सिंह, मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो. अरविन्द द्विवेदी, विभागाध्यक्ष बीएड प्रो. राघवेंद्र सिंह व प्रो एसपी मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
देवेश कुमार वर्मा को मिला कांस्य पदक
100 मीटर दौड़ में अवधेश वर्मा को स्वर्ण, राघवेंद्र यादव को रजत व आलोक यादव को कांस्य पदक प्रदान किया गया।200 मीटर में राघवेंद्र यादव को स्वर्ण, विवेक तिवारी को रजत व आलोक यादव को कांस्य, 400 मीटर में राघवेंद्र यादव को स्वर्ण, युवराज सिंह को रजत व सूरज उपाध्याय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं 4 गुणा 100 रिले रेस में राघवेंद्र की टीम ने स्वर्ण, युवराज सिंह की टीम को रजत व नीरज की टीम ने कांस्य पदक और 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में युवराज श्रीवास्तव को स्वर्ण, देशराज को रजत व देवेश कुमार वर्मा को कांस्य पदक मिला।