सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर क्षेत्र में मंगलवार को बसतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में थारू जनजाति की महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान लोगों को अपने घरों में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या दर्शन करने के लिए लोगों को पूजित अक्षत व पत्रक भी वितरित किया गया।
प्रभु राम की पूजा के साथ दद्दन मिश्र ने किया शुभारंभ
शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर किया।मगंलवार को तुलसीपुर के बसंत लाल इंटर कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि आज करोड़ों सनातनियों का सदियों पुराना सपना साकार हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। उसी का परिणाम है कि आज अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों से अपने घरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ उत्सव जैसा माहोल बनाने की अपील की। पूर्व सांसद मिश्र ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में कम से कम पांच दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही अपने आराध्य श्रीराम का ध्यान कर दीवाली मनाए।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-cleanliness-campaign-is-being-run-in-the-city-before-the-consecration-of-lord-shri-ram/


