सद्भावना आवाज़
बस्ती।
लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन से कांग्रेसियों में नाराजगी है। बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक से लेकर गांधी कला भवन तक प्रदर्शन किया। तानाशाही बंद करो का नारा लगाया। साथ ही सांसदों के निलंबन की भर्त्सना की।जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय ने कहा दोनों सदनों से अब तक 146 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं।
130 करोड़ देशवासियों की रगों में लोकतंत्र रचा
भारत के इतिहास में तानाशाही का इतना बड़ा उदाहरण नहीं मिलता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर से आगे निकल चुके हैं। कांग्रेस मुक्त भारत उनका सपना था, लेकिन चकनाचूर हो गया। अब विपक्ष मुक्त संसद बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी ये मंशा कभी साकार नहीं होगी। 130 करोड़ देशवासियों की रगों में लोकतंत्र रचा बसा है। इसे समाप्त कर पाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वश में नहीं है। कांग्रेसियों नेसांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग किया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी और प्रवक्ता मो. रफीक खां ने सांसदों के निंलबन को मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी बताया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/yogi-cabinet-meeting-19-out-of-20-proposals-approved-excise-policy-2024-25-approved/
प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान साधूसरन आर्य, गिरजेश पाल, मंजू पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ शीला शर्मा, देवी प्रसाद पांडेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, शकुन्तला देवी, कामिनी, रीता, राधा देवी, अच्छेलाला गुप्ता, अतीउल्लाह सिद्धीकी, विन्द्रा चौधरी, समसुद्दीन, जगदीश निषाद, रविन्द्र सिंह राजन, हरिश्चन्द्र शुक्ल, अखिलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/yogi-cabinet-meeting-19-out-of-20-proposals-approved-excise-policy-2024-25-approved/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/yogi-cabinet-meeting-19-out-of-20-proposals-approved-excise-policy-2024-25-approved/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube